16 - Feb - 2023

Hindi translation of "BSNLEU seeks Formal Meeting with the Director (HR)."

BSNLEU ने निदेशक (मानव संसाधन) के साथ औपचारिक बैठक की मांग की ।

BSNLEU ने आज निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र लिखकर निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक औपचारिक बैठक की अनुमति देने की मांग की है  : 

१.  बीएसएनएल की वर्किंग महिलाओं से संबंधित मुद्दों का समाधान।

२.  प्रबंधन द्वारा समूह स्वास्थ्य बीमा की प्रीमियम राशि का भुगतान।

३.  जेई, सीनियर टीओए और टेलीकॉम तकनीशियन के वेतनमानों का उन्नयन।

४.  बिहार सर्किल में 140 पदाधिकारियों को प्रेसिडेंशियल ऑर्डर जारी करना।

५.  26.05.2019 को पंजाब सर्कल में आयोजित जेटीओ एलआईसीई के परिणामों की शीघ्र घोषणा के लिए कार्रवाई।

६.  पंजाब सर्किल में एसटी वर्ग के 95 जेटीओ पदों को अनारक्षित करना।

७.  जेटीओ एलआईसीई में उपस्थित होने के लिए योग्यता सेवा की अवधि को घटाकर 4 वर्ष करना।

८.  टीटी एलआईसीई को सीधी भर्ती कोटा पदों का एक बार डायवर्जन।

९.  जिन कर्मचारियों के प्रेसिडेंशियल ऑर्डर रद्द किए गए हैं, उनके संबंध में ईपीएफ का कार्यान्वयन।