21 - Feb - 2022

Hindi translation of "BSNLEU organising Facebook live programme in Hindi on 24-02-2022 regarding the General Strike."

BSNLEU ने आम हड़ताल के संबंध में दिनांक 24-02-2022 को हिंदी में फेसबुक लाइव-Facebook Live कार्यक्रम आयोजित किया है।

सरकार की कामगार विरोधी, जनविरोधी और कारपोरेट समर्थक नीतियों के खिलाफ दिनांक 28 और 29 मार्च, 2022 को दो दिवसीय आम हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। BSNLEU दिनांक 24-02-2022 को हिंदी में  फेसबुक लाइव एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, ताकि उन मुद्दों के बारे में समझाया जा सके जिन पर आम हड़ताल का आयोजन किया जा रहा है। फेसबुक लाइव कार्यक्रम शाम 07:00 बजे शुरू होगा। गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित हिंदी भाषी सर्किलों के सभी सर्किल और जिला सचिवों से अनुरोध है कि वे इस कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रचार करें और अधिक से अधिक संख्या में साथियों को इस कार्यक्रम में शामिल करें। 

 

यह भी ध्यान दीजिये कि, बीएसएनएलईयू द्वारा उसी दिन दोपहर के भोजन अवकाश दरम्यान प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम को भी सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाने चाहिए।