22 - Jan - 2021

Hindi translation of "BSNLEU organises impressive protest demonstrations throughout the country, demanding on time disbursement of salary.."

BSNLEU द्वारा, वेतन के समय पर भुगतान की मांग करते हुए देशभर में प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित...

BSNLEU द्वारा आज, कर्मचारियों को वेतन के समय पर भुगतान की मांग करते हुए देशभर में प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। BSNLEU द्वारा प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान करने के बाद, कॉर्पोरेट ऑफिस द्वारा ताबड़तोब दिसंबर,2020 के वेतन भुगतान हेतु फंड्स जारी किए गए। बावजूद इसके, मैनेजमेंट की समय पर वेतन वितरण की विफलता के प्रति आक्रोश व्यक्त करने में कर्मचारी रुके नही। कंपनी का मासिक राजस्व रु 1,500 करोड़ है। जबकि वेतन पर होने वाला खर्च मात्र रु 450 करोड़ है। फिर भी, मैनेजमेंट, हर माह, समय पर वेतन भुगतान न कर कर्मचारियों के पेट पर लात मार रहा है।

CHQ, सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स को आज सफल प्रदर्शन आयोजित करने के लिए तहे दिल से बधाई देता है। इसके साथ ही, CHQ आश्वस्त करता है कि, वेतन के निर्धारित तिथि पर वेतन वितरण हेतु मैनेजमेंट पर दबाव निर्मित करने के लिए वह हर संभव प्रयास करेगा।