Hindi translation of "BSNLEU nominates two DR JEs to the Staff Side of the Joint Wage Negotiating Committee."
BSNLEU ने संयुक्त वेतन वार्ता समिति में दो डीआर जेई को नामित किया।
9वीं सदस्यता सत्यापन के बाद BSNLEU को एक बार फिर से मुख्य मान्यता प्राप्त यूनियन के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इसके बाद, BSNLEU ने संयुक्त वेतन वार्ता समिति के कर्मचारी पक्ष में दो बदलाव किए हैं। BSNLEU ने साथी सुरेश कुमार, डीआर जेई, कोलकाता और साथी मनु मेहरा, डीआर जेई, गाजीपुर, यूपी (पूर्व) को नामित किया है । दोनों साथी BSNLEU के सदस्य हैं। कॉर्पोरेट कार्यालय ने BSNLEU द्वारा किए गए पुन: नामांकन को स्वीकार किया और संयुक्त वेतन वार्ता समिति के कर्मचारी पक्ष का पुनर्गठन करते हुए पत्र जारी किया है । ये दोनों साथी दिनांक 28-11-2022 को होने वाली संयुक्त वेतन वार्ता समिति की बैठक में शामिल होंगे ।
bsnleuchq@gmail.com 