Hindi translation of "BSNLEU is seeking legal remedy against freezing of three instalments of IDA to the Non-Executives."
नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की तीन IDA की किश्ते फ्रीज करने के विरोध में BSNLEU कानूनी निदान हेतु प्रयासरत...
01.10.2020, 01.01.2021 और 01.04.2021 को देय तीन IDA फ्रीजिंग के संबंध में DPE ने स्पष्ट रूप से कहा है कि IDA फ्रीज करने का निर्णय केवल सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर्स पर ही लागू होगा। यह सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज पर लागू नहीं होगा। माननीय केरल उच्च न्यायालय और साथ ही माननीय कर्नाटक उच्च न्यायालय ने आदेश पारित किए हैं, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि IDA फ्रीज करने का निर्णय केवल सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज के एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन यूनियनाइज्ड सुपरवाइजर्स पर ही लागू होगा। इस परिप्रेक्ष्य में, BSNLEU द्वारा 01.10.2020 से देय IDA की किश्त के तत्काल भुगतान की मांग करते हुए पहले ही CMD BSNL को पत्र लिखा जा चुका है। इसके अलावा, BSNLEU, कानूनी निदान की संभावनाएं भी तलाश रही है। इस संबंध में CHQ द्वारा कॉम संतोष कुमार, सर्किल सेक्रेटरी, BSNLEU, केरल को आवश्यक पहल करने हेतु निर्देशित भी किया जा चुका है। यह उस तथ्य के परिप्रेक्ष्य में है कि नॉन एग्जीक्यूटिव्ज का IDA फ्रीज करने के विरोध में प्रथम आदेश माननीय केरल उच्च न्यायालय द्वारा पारित किया गया है।
bsnleuchq@gmail.com 