Hindi translation of "BSNLEU initiates legal action against five persons for tarnishing the image of the Union and it’s General Secretary."
यूनियन और यूनियन के महासचिव की छवि खराब करने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ BSNLEU द्वारा कानूनी कार्यवाही की पहल...
सरकार द्वारा BSNL विरोधी और निजी समर्थक नीतियों के निरंतर रूप से अपनाए जाने से BSNL गहरे संकट में धकेल दिया गया है। BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स, BSNL को बचाने और साथ ही उसके कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। इस दिशा में, कई हड़ताल और अन्य स्वरूपों के आंदोलन, यूनियन्स और एसोसिएशन्स द्वारा आयोजित किए गए हैं। किन्तु, BSNL की वित्तीय स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और कर्मचारियों को समय पर वेतन भी प्राप्त नही हो रहा है। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स को विगत 10 माह से वेजेस का भुगतान नही हुआ है। इस निराशापूर्ण स्थिति का लाभ उठाते हुए, कुछ शरारती तत्व बार बार ट्रेड यूनियन्स और उसके लीडर्स की छवि खराब का प्रयास कर रहे हैं। ट्रेड यूनियन्स और उसके लीडर्स ऐसे तत्वों के लिए एक आसान लक्ष्य हैं। अभी हाल ही में, BSNLEU और उसके महासचिव कॉम पी. अभिमन्यु की छवि खराब करने के लिए 2 ऑडियो क्लिप्स सोशल मीडिया में वायरल किए जा चुके हैं। BSNLEU विरोधी ताकतों ने इन ऑडियो क्लिप्स को कर्मचारियों के बीच व्यापक रूप से प्रसारित किया है। BSNLEU के ऑल इंडिया सेन्टर ने इस मुद्दे पर चर्चा की और निर्णय लिया कि इन ऑडियो क्लिप्स बनाने वाले और कर्मचारियों के बीच व्यापक रूप से अपमानजनक टिप्पणियों के साथ ऑडियो क्लिप्स प्रसारित करने वाले अन्य चार व्यक्तियों के खिलाफ अवमानना का प्रकरण दर्ज किया जाए। तदनुसार, इन 5 व्यक्तियों के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में अवमानना का प्रकरण दर्ज करने हेतु कार्यवाही की गई है। इन सभी पांचों व्यक्तियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इनसे जवाब प्राप्त होने के पश्चात प्रकरण दर्ज (file) कर दिया जाएगा।
bsnleuchq@gmail.com 