Hindi translation of "BSNLEU has written to the CMD BSNL, demanding not to collect fee from the Internal Candidates appearing in the forthcoming Telecom Technician LICE."
BSNLEU ने आगामी टेलीकॉम टेक्नीशियन LICE में शामिल होने वाले आंतरिक उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क न लेने की मांग करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा...
कॉर्पोरेट ऑफिस ने आगामी टेलीकॉम टेक्नीशियन LICE में शामिल होने वाले आंतरिक उम्मीदवारों से परीक्षा शुल्क लेने का निर्णय लिया है। सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों से रु 500/- और SC/ST उम्मीदवारों से रु 250/- फीस निर्धारित की गई है। BSNLEU ने आंतरिक उम्मीदवारों से इस तरह फीस वसूली का विरोध किया है और CMD BSNL को इस संबंध में पत्र लिखा है। 2017 में सम्पन्न परीक्षा में भी प्रबंधन ने सामान्य व ओबीसी उम्मीदवारों से रु 750/- और SC/ST उम्मीदवारों से रु 500/- फीस लेने का निर्णय लिया था। किन्तु BSNLEU के विरोध की वजह से यह निर्णय वापस ले लिया गया था।
bsnleuchq@gmail.com 