Hindi translation of "BSNLEU has done it - Successful nation-wide demonstrations organised during the lock-down period.."
BSNLEU ने यह कर दिखाया- लॉकडाउन पीरियड के दौरान सफलतापूर्वक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित किए गए...
किसी भी प्रकार की ट्रेड यूनियन कार्यवाही करने के लिए यह अत्यंत कठिन समय है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए देश भर में लॉकडाउन किया गया है। नागरिकों की स्वतंत्रता पूर्वक आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध है। इसके बावजूद, BSNLEU के CHQ ने यह सीखा दिया कि कुछ राज्य सरकारों द्वारा दमनपूर्वक कार्य के घंटों में वृद्धि करने, कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स के साथ की जा रही नाइंसाफी और साथ ही वेतन भुगतान में विलंब और मेडिकल सुविधाओं में की गई कटौती के खिलाफ राष्ट्रव्यापी विरोध करने का ये उपयुक्त समय है। यह अत्यंत सुखद है कि BSNLEU के सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल के लीडर्स ने स्थिति की गंभीरता को महसूस करते हुए, सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए, बेहद सफलतापूर्वक भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित किए हैं। अधिकांश सर्कल्स में कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी रुप से आयोजित किया गया है। BSNLEU ने एक बार पुनः यह साबित कर दिया है कि वह एक संघर्षशील संगठन है। CHQ, सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल के उन सभी लीडर्स को बधाई देता है, जिन्होंने सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। CHQ, लॉकडाउन के प्रभावी होने के बावजूद प्रदर्शन में शिरकत करने वाले सभी कॉमरेड्स को भी सलाम करता है।
bsnleuchq@gmail.com 