30 - Jul - 2021

Hindi translation of "BSNLEU discussed the issues of the contract workers with the CMD BSNL."

BSNLEU ने सीएमडी बीएसएनएल के साथ ठेका कर्मियों के मुद्दों पर चर्चा की ।

साथी अनिमेष मित्रा, अध्यक्ष और साथी पी. अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी ने दिनांक 28.07.2021 के दिन BSNL के सीएमडी श्री पीके पुरवार से मुलाकात की और ठेका कर्मियों की समस्याओं के बारे में चर्चा की। बीएसएनएल सीसीडब्ल्यूएफ (बीएसएनएल कैजुअल कांट्रेक्ट वर्कर्स फेडरेशन)-BSNLCCWF के महासचिव साथी अनिमेश मित्रा ने ठेका कर्मियों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष साथी अनिमेष मित्रा और साथी पी. अभिमन्यु, जनरल सेक्रेटरी द्वारा व्यक्त किए गए विचार इस प्रकार हैं :

 

  1. क्लस्टर आधारित आउटसोर्सिंग प्रणाली विफल है, क्योंकि व्यय दोगुना हो गया है और आंकड़ों के अनुसार लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड लाइन भारी संख्या में बंद हो रहे है ।
  2. जहां भी ठेका कर्मी उपलब्ध हो वहाँ प्रबंधन द्वारा ठेका कर्मियों को पुन:नियुक्त करने पर विचार करना चाहिए । 
  3. ठेका कर्मियों के वेतन का भुगतान 12 से 15 माह तक नहीं किया जाता है। वेतन बकाया राशि का तत्काल भुगतान करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए ।

 

सीएमडी, बीएसएनएल ने नेताओं के विचारों का जवाब देते हुए कहा कि विभिन्न मापदंडों से पता चलता है कि आउटसोर्सिंग के बाद लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाओं की कार्यकुशलता में काफी सुधार हुआ है। 

 

उन्होंने आगे कहा कि आउटसोर्सिंग प्रणाली की कमियों को दूर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। नेताओं ने सीएमडी बीएसएनएल द्वारा दिए गए आंकड़ों को नोट कर बताया है कि उसका सत्यापन किया जाएगा और उसके बाद जवाब दिया जाएगा।