Hindi translation of “BSNLEU demands the sanctioning of one day's salary to all BSNL employees”.
BSNLEU ने सभी BSNL कर्मियों के लिए एक दिन का वेतन स्वीकृत करने की मांग की...
दूरसंचार एक आवश्यक सेवा होने की वजह से BSNL के कर्मचारी राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू किए जाने के बावजूद लोगों को संचार सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से अपने बचाव को सुनिश्चित करने के लिए BSNL कर्मचारियों को प्रतिदिन मास्क्स, ग्लव्स, सेनिटाइजर, लिक्विड सोप आदि का उपयोग करना पड़ रहा है। इस हेतु वें अपनी जेब से पैसा खर्च कर रहे हैं। BSNLEU ने उपर्युक्त आइटम्स खरीदने के लिए व्यय की जा रही राशि की पूर्ति हेतु सभी कर्मचारियों को एक दिन का वेतन (Basic Pay +DA) तत्काल स्वीकृत किए जाने की मैनेजमेंट से मांग की है। BSNLEU ने मैनेजमेंट को सूचित किया है कि अन्य पब्लिक सेक्टर उपक्रमों, जैसे भारतीय जीवन बीमा निगम, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया इस तरह की एकमुश्त ग्रांट स्वीकृत कर चुके हैं।
bsnleuchq@gmail.com 