Hindi translation of "BSNLEU creates history by recording 7th consecutive victory amidst attacks, conspiracies and betrayals."
विभिन्न हमलों, षड्यंत्रों और दगाबाजी के बावजूद BSNLEU ने लगातार 7वीं जीत दर्ज कर इतिहास रचा...
BSNLEU ने मान्यता के लिए हुए चुनावों में लगातार 7वीं बार जीत दर्ज कर पुनः एक बार इतिहास रचा है। BSNLEU पर किए गए हमलों के साथ ही उसके खिलाफ रचे गए षड्यंत्रों व दगाबाजी के मद्दे नजर यह एक बड़ी जीत है। BSNL कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग ने BSNLEU में विश्वास व्यक्त किया है, यह मानते हुए कि यही वह संगठन है जो BSNL की सुरक्षा कर सकता है और कर्मचारियों और उनके भविष्य को सुरक्षित रख सकता है। देश के कोने कोने में BSNLEU के लीडर्स और कार्यकर्ताओं ने BSNLEU की विजय सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2 माह तक अनथक परिश्रम किया है। CHQ इन सभी कॉमरेड्स का अभिनंदन करता है। और सर्वोपरि, BSNLEU के नेतृत्व में निरंतर रूप से आस्था और विश्वास व्यक्त करने के लिए, सभी साथियों के प्रति BSNLEU, कृतज्ञता के साथ, आभार प्रकट करती है।
bsnleuchq@gmail.com 