17 - Sep - 2020

Hindi translation of "BSNLEU and NFTE oppose postponement of the 8th Membership Verification and demand that it should be conducted on time."

BSNLEU और NFTE ने 8वें सदस्यता सत्यापन को पोस्टपोन करने का विरोध किया और समय पर करने की मांग की...
BSNLEU और NFTE, नॉन एग्जीक्यूटिव्ज की दोनों मान्यता प्राप्त यूनियन्स, ने संयुक्त रूप से 8वें सदस्यता सत्यापन के आयोजन हेतु प्रक्रिया त्वरित रूप से शुरू करने की मांग करते हुए CMD BSNL को पत्र लिखा है। यह पत्र, प्रबंधन द्वारा 8वें सदस्यता सत्यापन को 6 माह के लिए पोस्टपोन करने की मंशा को भांप कर लिखा गया है। BSNLEU और NFTE, दोनों ही यूनियन्स ने सदस्यता सत्यापन को पोस्टपोन करने का विरोध किया है और मांग की है कि सत्यापन हेतु शीघ्र ही अधिसूचना जारी की जाए।