25 - Jan - 2023

Hindi translation of "BSNLEU, Ananthapur District Union submits memorandum to Shri Devusinh Chauhan, Hon’ble Minister of State for Communications."

BSNLEU, अनंतपुर डिस्ट्रिक्ट यूनियन ने श्री देवुसिंह चौहान, माननीय संचार राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा।

माननीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने 21-01-2023 को आंध्र प्रदेश सर्कल के अनंतपुर जिले में पुट्टपर्थी का दौरा किया । साथी के. मल्लिकार्जुन रेड्डी, जिला सचिव के नेतृत्व में BSNLEU अनंतपुर के साथियों ने पुट्टापर्थी में माननीय संचार राज्य मंत्री से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें वेतन संशोधन को तेजी से निपटाने के साथ-साथ बीएसएनएल की 4G और 5G सेवाओ को तेजी से आरंभ करने का अनुरोध किया गया। BSNLEU का सीएचक्यू अनंतपुर डिस्ट्रिक्ट यूनियन को इस पहल के लिए हार्दिक बधाई देता है।