Hindi translation of "BSNL signed MoU with the LIC for the implementation of the GTI to the Non-Executives."
नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए GTI लागू करने हेतु BSNL द्वारा LIC के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए गए...
BSNLEU द्वारा हर्ष के साथ सूचित किया जाता है कि डायरेक्टर (HR) द्वारा BSNL के नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए ग्रुप टर्म इन्शुरन्स (GTI) लागू करने की घोषणा की गई। उन्होंने आज जारी किए गए पत्र के माध्यम से सूचित किया कि नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए यह GTI लागू करने हेतु BSNL द्वारा LIC के साथ MoU पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। इस GTI के तहत आश्वासित राशि (sum assured) रु 20 लाख होगी। 50 वर्ष तक की आयु वाले कर्मचारियों को रु 3,776/- वार्षिक प्रीमियम देना होगा और 50 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों के लिए यह राशि रु 18,172/- होगी। यह राशि वर्ष में एक बार वेतन से देय होगी। BSNL, LIC का कॉर्पोरेट ग्राहक होने की वजह से इस योजना हेतु वार्षिक प्रीमियम काफी कम रखा गया है। BSNLEU द्वारा लंबे समय से नॉन एग्जीक्यूटिव्ज के लिए यह योजना शीघ्र लागू करने हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रबंधन पर पुरजोर तरीके से दबाव निर्मित किया जाता रहा है। अतः, यह योजना लागू किए जाने पर, BSNLEU, सभी नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को हार्दिक बधाई देती है।
bsnleuchq@gmail.com 