Hindi translation of "BSNL Management wants to convert trade unions into their slaves - organise protest demonstrations on 11.05.2023 to defend trade union rights."
बीएसएनएल प्रबंधन ट्रेड यूनियनों को अपने गुलामों में बदलना चाहता है - ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा के लिए 11.05.2023 को विरोध प्रदर्शन आयोजित करें ।
मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियनों को DoT के दिनों से "स्थानांतरण से छूट-immunity from transfer" की सुविधा मिल रही है। यह एक महत्वपूर्ण सुविधा है जो महासचिव, साथ ही सर्कल और जिला सचिवों को मुख्यालय से कार्य करने में मदद करती है। हालांकि, बीएसएनएल प्रबंधन, जो नोन-एक्ज़िक्यूटिव्स की किसी भी समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं है, इस सुविधा को वापस लेने पर उतारू है। व्यावहारिक रूप से, बीएसएनएल प्रबंधन निम्नलिखित दो प्रतिगामी शर्तें निर्धारित कर रहा है।
(1) स्थानान्तरण से छूट केवल प्रथम कार्यकाल के लिए दी जाएगी।
(2) एक्ज़िक्यूटिव्स नोन एक्ज़िक्यूटिव्स यूनियन के पदाधिकारी नहीं बन सकते।
साफ है कि बीएसएनएल प्रबंधन ट्रेड यूनियनों को गुलाम बनाना चाहता है। हम इन दोनों शर्तों को स्वीकार नहीं कर सकते। BSNLEU एक्ज़िक्यूटिव्स को हमारी यूनियन का पदाधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है। साथ ही, जब BSNLEU का एक स्थापित नेता एक एक्ज़ीक्यूटिव बन जाता है, तो उसे हमारे यूनियन के पदाधिकारी के रूप में जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। भारतीय ट्रेड यूनियन अधिनियम और BSNLEU का संविधान इसकी अनुमति देता है। प्रबंधन इस अधिकार को छीन नहीं सकता है। BSNLEU संघर्ष से प्राप्त इस अधिकार को नहीं छोड़ेगा।
इसलिए, अखिल भारतीय केंद्र ने 11-05-2023, को ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा और स्थानान्तरण से छूट की सुविधा की बहाली के लिए विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय किया है । सर्कल और जिला यूनियनों से अनुरोध है कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करें और प्रबंधन को मुंहतोड़ जवाब दें ।
bsnleuchq@gmail.com 