24 - Aug - 2023

Hindi translation of "BSNL Management proposes to hold the Membership Verification once in 4 years."

बीएसएनएल प्रबंधन ने 4 साल में एक बार सदस्यता सत्यापन - मेम्बरशिप वेरिफिकेशन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है। 

बीएसएनएल में ट्रेड यूनियन मान्यता प्रदान करने के लिए 3 वर्षों में एक बार सदस्यता सत्यापन आयोजित किया जा रहा है। इस परिस्थिति में, बीएसएनएल कॉर्पोरेट कार्यालय ने कल BSNLEU के महासचिव और एनएफटीई बीएसएनएल के महासचिव को एक पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने 4 साल में एक बार सदस्यता सत्यापन आयोजित करने के नियमों में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है। पत्र की प्रति इसके साथ संलग्न है। सर्कल सचिवों और सीएचक्यू पदाधिकारियों से अनुरोध है कि वे पत्र का अध्ययन करें और इस मामले पर सीएचक्यू को तुरंत अपने विचार बताएं।