Hindi translation of "BSNL Management gives presentation to the unions and associations, on the revival package approved by the Cabinet."
कैबिनेट द्वारा अनुमोदित रिवाइवल पैकेज का BSNL मैनेजमेंट ने यूनियन्स और एसोसिएशन्स को प्रेजेंटेशन दिया....
कल BSNL मैनेजमेंट द्वारा सभी यूनियन्स और एसोसिएशन्स को कैबिनेट द्वारा अनुमोदित रिवाइवल पैकेज का प्रेजेंटेशन दिया गया। CMD BSNL व BSNL बोर्ड के अन्य डायरेक्टर्स मौजूद थे।
प्रेजेंटेशन CMD BSNL व डायरेक्टर (HR) द्वारा दिया गया। जैसा कि प्रेजेंटेशन में बताया गया, रिवाइवल पैकेज में BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, VRS का कार्यान्वयन, BSNL और MTNL द्वारा रु 15,000 के बॉन्ड जारी करना, जिसे सरकार द्वारा सार्वभौम गारंटी प्राप्त होगी, लगभग रु 20,000 करोड़ की BSNL की भूमि का मुद्रीकरण जिसकी प्राप्तियों का उपयोग ऋण भुगतान के लिए होगा और BSNL व MTNL का विलय जिसके तहत MTNL, BSNL की अनुषंगी होगी, शामिल है। VRS के संबंध में बताया गया कि 50 वर्ष से अधिक आयु के BSNL में समाहित (absorbed) सभी कर्मचारी इसका लाभ ले सकेंगे। एक्सग्रेशिया+पेंशन की राशि शेष नौकरी की समयावधि के 125% वेतन से अधिक नही होगी। यह एक्सग्रेशिया राशि सरकार द्वारा 2 किश्तों में दी जाएगी। प्रथम किश्त इस वित्तीय वर्ष यानी 2019-20 में दी जाएगी और अगली किश्त का भुगतान आगामी वित्तीय वर्ष यानी 2020-21 में होगा। ग्रेच्यूईटी और पेंशन कम्युटेशन की राशि का भुगतान वास्तविक सेवानिवृत्ति दिनांक को होगा, यानी 60 वर्ष पूर्ण करने पर। DoT से आदेश प्राप्त होने पर VRS कार्यान्वन्यन हेतु समयावधि निश्चित की जाएगी।
bsnleuchq@gmail.com 