Hindi translation of "BSNL Management adopting double standards in the promotions of Executives and Non- Executives - BSNLEU writes to the Hon’ble Minister of Communications, demanding his intervention.."
बीएसएनएल प्रबंधन ने एक्ज़िक्यूटिव्स और नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स की पदोन्नति में दोहरे मानदंड अपनाये है : बीएसएनएलईयू ने माननीय संचार मंत्री को पत्र लिखकर उनके हस्तक्षेप की मांग की है।
बीएसएनएल प्रबंधन नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स और एक्ज़िक्यूटिव्स की पदोन्नति के मामले में दोहरे मानदंड अपना रहा है। हम किसी भी संवर्ग/श्रेणी को दी जा रही वैध पदोन्नति के खिलाफ नहीं हैं। हालांकि, भिन्न भिन्न मानदंडों को नहीं अपनाया जाना चाहिए। एक्ज़िक्यूटिव्स के मामले में, प्रबंधन ने दिनांक 31.01.2020 तक मौजूद रिक्त पदों के आधार पर पदोन्नति दी है (जिस तारीख को वीआरएस लागू किया गया था)। हालांकि, नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के मामले में, प्रबंधन ने 31-01-2020 तक मौजूद अधिकांश रिक्त पदों को समाप्त कर दिया था। परिणाम स्वरूप जेटीओ एलआईसीई के लिए 12 सर्किल में एक भी रिक्त पद उपलब्ध नहीं है। 4 सर्किलों में रिक्त पद की संख्या केवल एकल अंक में हैं। जेई एलआईसीई, टीटी एलआईईसी, जेएओ एलआईसीई आदि के लिए भी यही स्थिति होने वाली है। यह बहुत बड़ा अन्याय है। बीएसएनएलईयू ने इस मुद्दे पर पहले ही CMD, BSNL को पत्र लिखा है। चूंकि कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है, इसलिए बीएसएनएलईयू ने आज माननीय संचार मंत्री को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने की मांग की है।
bsnleuchq@gmail.com 