21 - Jan - 2022

Hindi translation of "BSNL lost it’s first position in the FTTH segment."

बीएसएनएल ने एफटीटीएच सेगमेंट-FTTH segment में पहला स्थान खो दिया है। 

लंबे अरसे तक बीएसएनएल की एफटीटीएच सेवा (फाइबर आधारित ब्रॉडबैंड) ग्राहकों की पहली पसंद के रूप में बनी रही। भले ही बीएसएनएल मोबाइल सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा था लेकिन वह एफटीटीएच सेगमेंट में नंबर वन पोजिशन पर था । लेकिन यह एक बुरी खबर है कि जियो अब बीएसएनएल से आगे निकल गया है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल ने नवंबर, 2021 में 05 लाख एफटीटीएच ग्राहकों को खो दिया। इसके साथ ही जियो ने 0.19 मिलियन जियो फाइबर कस्टमर्स को जोड़ा है। एयरटेल ने नवंबर 2021 में 01 लाख ब्रॉडबैंड ग्राहकों को भी जोड़ा है। नतीजतन, जियो ने नवंबर, 2021 में 17.8% मार्केट शेयर के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। *बीएसएनएल का मार्केट शेयर 17.2%* और एयरटेल 16.7% मार्केट शेयर के साथ तीसरे नंबर पर आता है।  

(सौजन्य: इकनॉमिक टाइम्स dt. 19-01-2022)