01 - Apr - 2023

Hindi translation of "BSNL loses 14,81,071 customers in January, 2023"

बीएसएनएल ने जनवरी-2023 में 14,81,071 ग्राहक खोए।

यह दुःखद है कि बीएसएनएल लगातार अपने ग्राहकों को बड़े पैमाने पर खो रहा है। साल 2022 में बीएसएनएल ने 77 लाख ग्राहक गंवाए हैं। टीआरएआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीएसएनएल ने जनवरी-2023 में 14,81,071 ग्राहक खो दिए हैं। टीआरएआई के आंकड़ों के अनुसार, रिलायंस जियो ने जनवरी, 2023 में 16,58,448 ग्राहक जोड़े हैं और एयरटेल ने 12,81,822 ग्राहक जोड़े हैं। इस दौरान वोडाफोन आइडिया ने 13,59,972 ग्राहक खोए हैं।