06 - Dec - 2024

Hindi translation of "Breakthrough in conducting the Special JTO LICE for the Draftsman cadre."

ड्राफ्ट्समैन संवर्ग के लिए विशेष जेटीओ एलआईसीई आयोजित करने में सफलता।

BSNLEU की यह लंबे समय से मांग रही है कि ड्राफ्ट्समैन संवर्ग के लिए विशेष जेटीओ एलआईसीई आयोजित किया जाना चाहिए। 27 फरवरी, 2012 को आयोजित नेशनल काउंसिल की 26वीं बैठक में इस पर निर्णय लिया गया था। इस निर्णय को लिए जाने के बाद से अब तक 12 वर्ष बीत चुके हैं। विभिन्न कारणों से नेशनल काउंसिल के इस निर्णय को लागू नहीं किया जा सका था। हालांकि, BSNLEU लगातार प्रबंधन पर दबाव बना रहा था कि वह नेशनल काउंसिल में लिए गए निर्णय का सम्मान करते हुए ड्राफ्ट्समैन संवर्ग के लिए विशेष जेटीओ एलआईसीई आयोजित करे। BSNLEU द्वारा इस मुद्दे को लगातार निदेशक (मानव संसाधन), प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (एस्टा) और चीफ जनरल मैनेजर (बीडब्ल्यू) के समक्ष उठाया गया। अंतत: इस मुद्दे पर सफलता हासिल हुई है। चीफ जनरल मैनेजर (बीडब्ल्यू) ने महासचिव, BSNLEU को सूचित किया है कि ड्राफ्ट्समैन संवर्ग के लिए विशेष जेटीओ एलआईसीई आयोजित किए जाने वाले रिक्तियों की संख्या के लिए आवश्यक अनुमोदन ले लिया गया है। अब, इस स्वीकृति की सूचना प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) को दी जाएगी, जो ड्राफ्ट्समैन कैडर के लिए विशेष जेटीओ एलआईसीई आयोजित करने के लिए कार्रवाई शुरू करेंगे। आज, BSNLEU ने प्रिंसिपल जनरल मैनेजर (भर्ती एवं प्रशिक्षण) को इस परीक्षा को शीघ्र आयोजित करने के लिए एक पत्र लिखा है।