08 - Nov - 2024

Hindi translation of "Breaking the deadlock prevailing in the Wage Revision of the Non-Executives - Com.P.Abhimanyu, GS, BSNLEU, holds important discussion with the Director (HR)."

नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन में व्याप्त गतिरोध को समाप्त करना - BSNLEU के महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने निदेशक (मानव संसाधन) के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की।

आज महासचिव साथी पी. अभिमन्यु ने श्री कल्याण सागर निप्पानी, निदेशक (मानव संसाधन) के साथ वेतन संशोधन मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा की। उन्होंने नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतन संशोधन में व्याप्त गतिरोध के बारे में चर्चा की। महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) को बताया कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए 27.07.2018 को आयोजित वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी की बैठक में सहमत नए वेतनमानों का कार्यान्वयन न होना नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स के वेतन संशोधन में व्याप्त गतिरोध का कारण है। उन्होंने शिकायत की कि प्रबंधन पक्ष पहले से हुए समझौते से पीछे हट गया है और अब नॉन एक्ज़िज़क्यूटिव्स के लिए कम वेतनमान की पेशकश कर रहा है।

 

महासचिव ने बताया कि यह स्वीकार्य नहीं है तथा मांग की कि 27/7/2018 को यूनियनों एवं प्रबंधन द्वारा सहमत वेतनमान लागू किया जाए। महासचिव ने निदेशक (मानव संसाधन) को एक चार्ट भी सौंपा, जिसमें तीसरी पीआरसी द्वारा दिए गए एक्ज़िक्यूटिव्स के वेतनमान तथा नॉन एक्ज़ीक्यूटिव्स पर लगाए जा रहे अल्प वेतनमानों का तुलनात्मक अध्ययन शामिल था। महासचिव ने यह भी मांग की कि प्रबंधन वेईज नेगोशियेटिंग कमिटी के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति करे, क्योंकि वर्तमान अध्यक्ष श्री आर.के. गोयल बीमार हो गए हैं तथा शीघ्र ही उनके दूरसंचार विभाग में वापस जाने की संभावना है। निदेशक (मानव संसाधन) ने उत्तर दिया कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग पर प्रबंधन विचार कर रहा है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स के नए वेतनमानों के संबंध में प्रबंधन खुले मन से निर्णय लेगा। महासचिव ने BSNLEU की मांगों के प्रति सकारात्मक होने के लिए निदेशक (मानव संसाधन) को हृदय से धन्यवाद दिया।