Hindi translation of "Bharat Bandh on 27th September, 2021 – Organise solidarity demonstrations."
27 सितंबर, 2021 को भारत बंद - समर्थन प्रदर्शन-solidarity demonstrations का आयोजन करें ।
पिछले नौ महिनो से किसान संघर्ष का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर, 2021 को भारत बंद का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा तीन कृषि क़ानूनों को निरस्त करने, 2021 के बिजली (संशोधन) विधेयक को निरस्त करने की मांग कर रहा है और कानूनी रूप से गारंटीकृत न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की भी मांग कर रहा है। केंद्रीय श्रमिक संघों-Central Trade Unions और क्षेत्रीय महासंघों/संघों-Sectoral Federations/Associations के संयुक्त मंच ने भारत बंद के समर्थन में 27-09-2021 को समर्थन कार्रवाई आयोजित करने के लिए श्रमिक वर्ग से आह्वान किया है । बीएसएनएलयू-BSNLEU के अखिल भारतीय केंद्र-All India Centre ने हमारे सर्कल और जिला यूनियनों से आह्वान किया है कि वे संयुक्त किसान मोर्चा के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित करें और भारत बंध के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन करें । सीएचक्यू-CHQ ने सर्कल-Circle और जिला-District यूनियनों से दिनांक 27-09-2021 को समर्थन प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया है ।
bsnleuchq@gmail.com 