17 - Sep - 2020

Hindi translation of "Begging bowl for BSNL and crores of rupees of loan waiver for big corporates."

BSNL के लिए भीख का कटोरा और कॉरपोरेट्स को करोड़ों रुपयों की ऋण माफी...
विगत दो वर्षों से BSNL भीख का कटोरा लिए मोदी सरकार से 4G स्पेक्ट्रम आवंटन हेतु निवेदन कर रहा है। BSNL के प्रस्ताव के अनुसार स्पेक्ट्रम मूल्य की 50% राशि का भुगतान BSNL करेगा और शेष 50% की पूंजी सरकार लगाएगी। (कैपिटल इंफ्यूजन के माध्यम से सरकार वहन करेगी।) कैपिटल इंफ्यूजन और कुछ नही, महज किताबी जमाखर्च/समायोजन (बुक एडजस्टमेंट) है। इस हेतु सरकार को अपनी जेब से 1रुपिया भी खर्च नही करना है। इस स्थिति के बावजूद भी मोदी सरकार BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन नही कर रही है। वहीं दूसरी ओर, यह जानकारी मिली है कि विगत 5 वर्षों के दौरान सरकार ने बैंक ऋण के रु 5.5 लाख करोड़ डूबत खाते में डाल दिए (written off) हैं। साथ ही, यह भी ज्ञात हुआ है कि मोदी सरकार द्वारा डूबत खाते में डाले गए इन रु 5.5 लाख करोड़ ऋण में से रु 1.56 लाख करोड़ तो विगत एक वर्ष में ही राइट ऑफ किए गए हैं, ठीक पार्लियामेंट इलेक्शन के पूर्व। यहां यह बताने की जरूरत नही है कि रु 5.5 लाख करोड़ राइट ऑफ किए जाने से केवल कॉरपोरेट्स ही लाभान्वित हुए हैं। ये है, मोदी सरकार की आर्थिक नीतियां, BSNL के लिए भीख का कटोरा और कॉरपोरेट्स को करोड़ों रुपयों की ऋण माफी।