Hindi translation of "Baap of bad boy billionaires".
बॅड बॉय बिलेनियर का बाप...
बैड लोन्स (डूबत ऋण) की वजह से पब्लिक सेक्टर बैंक्स के वित्तीय हालात गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। यह सर्व विदित है कि बड़े कॉर्पोरेट्स सरकारी बैंकों से अथाह ऋण लेते हैं और इस ऋण को कभी वापिस नही करते हैं। उदाहरण के लिए, विजय माल्या ने बैंकों के साथ रु 9,000 करोड़ की धोखाधड़ी की। इसी प्रकार, नीरव मोदी ने रु 11,400 करोड़ की धोखाधड़ी की। मेहुल चौकसी ने रु 5,492 करोड़ की धोखाधड़ी की। इन लोगों को "बॅड बॉय बिलेनियर" कहा जाता है। CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इन पर कार्यवाही की गई है।
लेकिन, एक शख्स ऐसा भी है, जिसने देश में बैंकों के साथ सबसे बड़ा धोखा किया है और सर्वाधिक राशि की धोखाधड़ी की है। वो है अनिल अंबानी। उनके रिलायंस कम्युनिकेशन्स ने रु 49,193 करोड़ की चपत लगाई है। इसी प्रकार उनके ही रिलायंस टेलीकॉम ने रु 24,306 करोड़ की धोखाधड़ी की है। रिलायंस इंफ्रा, अनिल अंबानी की एक अन्य कंपनी, ने रु 12,687 करोड़ का चूना लगाया है। अनिल अंबानी द्वारा की गई धोखाधड़ी की कुल राशि रु 86,188 करोड़ बनती है। अतः, अनिल अंबानी को "बॅड बॉय बिलेनियर का बाप" निरूपित किया जा रहा है। उनके द्वारा धोखाधड़ी कर लुटा गया सारा पैसा आम जनता का है। किन्तु, CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा इन पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गई है। क्यों ? यह लाख टके का सवाल है। इतना ही नही, यह जानना अपने आप में अहम है कि अनिल अंबानी द्वारा की गई इतनी बड़ी धोखाधड़ी के बावजूद सरकार ने उन्हें राफेल का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने में मदद की।
bsnleuchq@gmail.com 