23 - Sep - 2020

Hindi translation of "Authoritarian assault on the Indian Parliament.."

भारतीय संसद पर तानाशाही पूर्ण हमला....

परसों, राज्यसभा में, बड़े जमींदारों और उनके कॉर्पोरेट मित्रों के हित साधने के लिए, विनाशकारी किसान विरोधी बिल लाया गया था। विरोधी दलों के सदस्यों द्वारा इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया गया था। जब बिल वोटिंग के लिए प्रस्तुत किया जा रहा था, तब सरकार के पास सत्ताधारी दल और उनके सहयोगियों के, बिल पास करवाने हेतु वांछित सदस्य नही थे। अतः, जब विरोधी दल के सदस्यों ने बिल पर विभाजन (वोटिंग) की मांग की, राज्यसभा के उप सभापति द्वारा इसे मान्य नही किया गया। विपरीत इसके, उन्होंने बिल वॉइस वोटिंग के लिए प्रस्तुत कर दिया और बिल पास होने की घोषणा कर दी। यह और कुछ नही, वरन, लोकतंत्र की हत्या है और देश की संसदीय व्यवस्था पर प्रहार।