17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB writes to the Hon'ble Minister of State for Communications - Informs strike will become unavoidable due to the delay in the settlement of the 3rd Pay Revision.."

AUAB ने माननीय संचार राज्य मंत्री को पत्र लिखा- सूचित किया कि 3rd पे रिवीजन के निराकरण में हो रहे विलंब के चलते हड़ताल अवश्यम्भावी...

कल हुई मीटिंग में लिए गए निर्णय अनुसार AUAB ने 3rd पे रिवीजन के निराकरण में हो रहे विलंब पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए माननीय संचार राज्य मंत्री श्री मनोज सिन्हा को पत्र लिखा है। पत्र में AUAB द्वारा स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि मांगों का सम्मान जनक परिणाम परिलक्षित न होने की  स्थिति में AUAB हड़ताल के लिए बाध्य होगी। उक्त पत्र AUAB के प्रतिनिधियों द्वारा माननीय संचार राज्य मंत्री के निजी सचिव को व्यक्तिगत रूप से सौंपा गया।