Hindi translation of "AUAB would be compelled to take recourse to strike - The AUAB cautions the Additional Secretary, Telecom."
AUAB हड़ताल का सहारा लेने के लिए बाध्य होगी - AUAB ने एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम को चेताया....
कल हुई AUAB की मीटिंग में लिए गए निर्णय के अनुसार आज AUAB के प्रतिनिधि कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU व Convenor, कॉम चंदेश्वर सिंह, GS, NFTE व Chairman, कॉम के सेबेस्टिन, GS, SNEA और कॉम प्रह्लाद राय, GS, AIBSNLEA, श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से मिले। प्रतिनिधियों ने उन्हें कल AUAB की मीटिंग में लिए गए निर्णय से अवगत कराया। उन्होंने एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम को स्पष्ट रूप से बताया कि 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर किसी भी प्रकार की प्रगति न होने से कर्मचारियों में बेहद नाराजगी है। उन्होंने यह भी सूचित किया कि पार्लियामेंट इलेक्शन्स में ज्यादा समय शेष नही है और ऐसे में AUAB हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होगी। एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने कहा कि वे अगले सप्ताह AUAB के साथ मीटिंग करेंगे और 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 