Hindi translation of "AUAB will not accept retirement age from 60 to 58 - AUAB will fight tooth and nail to settle the 3rd Pay Revision."
AUAB रिटायरमेंट की आयुसीमा 60 से 58 किए जाना स्वीकार नही करेगा- 3rd पे रिवीजन के सेटलमेंट हेतु भी AUAB पुरजोर संघर्ष के लिए प्रतिबद्ध...
DoT द्वारा 19.12.2018 को CMD BSNL को संबोधित करते हुए लिखा हुआ पत्र सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित किया जा रहा है। उक्त पत्र में लिखा गया है कि वेज रिवीजन पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को मैनेज करने के लिए BSNL द्वारा प्रस्तुत जस्टिफिकेशन स्वीकार्य योग्य नही है। साथ ही, इस पत्र के माध्यम से हमें यह भी ज्ञात हुआ है कि BSNL मैनेजमेंट का रिटायरमेंट की उम्र 60 साल से घटा कर 58 साल करने का भी प्रस्ताव है। इस संबंध में हम यह स्पष्ट करना चाहेंगे कि रिटायरमेंट की आयु सीमा 60 से 58 करने के प्रस्ताव को AUAB कभी भी स्वीकार नही करेगा। AUAB, बीएसएनएल मैनेजमेंट/ डॉट के VRS/CRS लागू करने के हर प्रयास का दृढ़ता के साथ प्रतिकार करेगा। इसके अलावा वेज रिवीजन के संबंध में BSNL की आर्थिक स्थिति को ले कर DoTके आकलन से AUAB सहमत नही है। वेज रिवीजन के निराकरण के लिए AUAB पुरजोर तरीके से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।
bsnleuchq@gmail.com 