17 - Sep - 2020

Hindi Translation of "AUAB takes historic decision to go on indefinite strike from 03.12.2018 - Call given to boycott all government projects like NOFN, NFS and LWE, w.e.f. 03.12.2018."

AUAB का 03.12.2018 सेअनिश्चितकालीनहड़तालपरजानेकाऐतिहासिकनिर्णय - साथही NOFN, NFS एवं LWE जैसेसरकारीप्रोजेक्ट्सका 03.12.2018 सेबहिष्कारकाकॉलभी


आज दिनांक 14.11.2018 को AUAB की मीटिंग नई दिल्ली में सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता AUAB के चेयरमैन कॉम चंदेश्वर सिंह ने की और AUAB के कन्वेनर कॉम पी अभिमन्यु ने सभी का स्वागत किया और मीटिंग का एजेंडा चर्चा हेतु प्रस्तुत किया। मीटिंग में कॉम के.सेबेस्टिन,GS, SNEA, कॉम प्रह्लाद राय, GS, AIBSNLEA ,कॉम सुरेश कुमार, GS, BSNL MS, कॉम पाठक, AGS, AIGETOA, कॉम रेवती प्रसाद, AGS BSNL ATM, कॉम अब्दुल समद, AGS, TEPU, कॉम कबीरदास, GS, BSNL OA, कॉम जी एल जोगी, Chairman, SNEA, कॉम स्वपन चक्रबर्ति, Dy.GS, BSNLEU, कॉम ए ए खान, President, SNEA एवं कॉम सिवाकुमार, President, AIBSNLEA भी उपस्थित रहे। मीटिंग ने वर्तमान में जारी संघर्ष की समीक्षा की और DoT के दिनांक 06.11.2018 के उस पत्र पर गहरी आपत्ति व्यक्त की जिसके द्वारा हमारी सभी डिमांड्स रिजेक्ट कर दी गई है। 

सिलसिलेवार चर्चा पश्चात, मीटिंग ने कर्मचारियों से 03.12.2018 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने हेतु आव्हान करने का निर्णय लिया। मीटिंग ने NOFN, NFS एवं LWE जैसे सभी गवर्नमेंट प्रोजेक्ट्स के क्रियान्वयन (execution) के बहिष्कार(boycot) का भी निर्णय लिया। सर्किल व डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि वें शीघ्र ही AUAB के अन्य घटकों से संपर्क कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की शत-प्रतिशत सफलता के लिए  जोरदार तैयारी शुर करें।