17 - Sep - 2020

Hindi translation of AUAB seeks the intervention of the CMD BSNL to break the deadlock that has arisen in the wage revision talks of the Non-Executives.

AUAB द्वारा CMD BSNL से नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों की वेज रिवीजन वार्ता में उत्पन्न गतिरोध को खत्म करने हेतु हस्तक्षेप की मांग

 

02.11.2018 को सेक्रेटरी, टेलीकॉम से हुई चर्चाओं के खत्म होने के पश्चात GS, BSNLEU एवं GS, NFTE BSNL द्वारा CMD BSNL को बताया गया कि नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मियों की वेज रिवीजन वार्ता में  गतिरोध उत्पन्न हो गया है क्योंकि मैनेजमेंट साइड HRA रिवीजन देने के पक्ष में नही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मैनेजमेंट साइड के 31.12.2006 के अनुसार देय HRA फ्रीज करने के प्रस्ताव को स्टाफ साइड स्वीकार नही कर सकती है। दोनों ही जनरल सेक्रेटरीज ने CMD BSNL से इस प्रकरण में  हस्तक्षेप कर मैनेजमेंट साइड को उचित निर्देश देने का अनुरोध किया जिससे कि वेज रिवीजन एग्रीमेंट पर अविलंब हस्ताक्षर किए जा सके। CMD BSNL ने स्टाफ साइड के अनुरोध को सुनने के बाद कहा कि वें इस प्रकरण को देखेंगे।