Hindi translation of "AUAB rejects the proposal of the Management for deferring the salary for the month of February, 2019 - AUAB also rejects the appeal of the Management to withdraw the strike."
AUAB ने प्रबंधन के फरवरी 2019 की सैलरी डेफर करने (कुछ समय बाद) करने के प्रस्ताव को ठुकराया- AUAB ने मैनेजमेंट के हड़ताल वापसी के निवेदन को भी खारिज़ किया...
दिनांक 12.02.2019 को 17.30 बजे AUAB और BSNL मैनेजेमेंट के बीच मीटिंग सम्पन्न हुई। श्री अनुपम श्रीवास्तव, CMD BSNL, श्रीमती सुजाता रे, Director (HR & Finance) व श्री ए एम गुप्ता,GM (SR), उपस्थित थे। AUAB की ओरसे कॉम पी अभिमन्यु, GS, BSNLEU व कन्वेनर, कॉम चंदेश्वर सिंह,GS,NFTE व चेयरमैन, कॉम सेबेस्टिन,GS,SNEA, कॉम प्रह्लाद राय,GS,AIBSNLEA, कॉम पाठक,AGS,AIGETOA, कॉम सुरेश कुमार, GS,BSNL MS, कॉम एच पी सिंह,Dy GS,BSNL OA एवं कॉम एस सिवकुमार, अध्यक्ष, AIBSNLEA शामिल हुए। CMD BSNL ने BSNL में व्याप्त वित्तीय संकट पर प्रकाश डालते हुए AUAB के लीडर्स से फरवरी 2019 की सैलरी को कुछ समय तक रोकने (defer) में सहयोग का अनुरोध किया। AUAB के प्रतिनिधियों ने दृढ़तापूर्वक CMD BSNL के अनुरोध को खारिज़ कर दिया। सभी ने एक स्वर में कहा कि कर्मचारियों का वेतन भुगतान रोक नही जाए। उसके बाद CMD BSNL ने कहा कि AUAB द्वारा 18.02.2019 से आहूत 3 दिवसीय हड़ताल एक आत्मघाती कदम होगा और उन्होंने निवेदन किया कि हड़ताल वापिस ली जाए। AUAB के प्रतिनिधियों ने CMD BSNL के अनुरोध को ठुकरा दिया और अपनी पुनः प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए कहा कि हडताल हर कीमत पर होगी। उन्होंने प्रबंधन से कहा कि माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा बार बार दिए गए आश्वासनों का DoT द्वारा क्रियान्वयन नही किया जा रहा है। AUAB ने CMD BSNL से यह भी कहा कि DoT को वैसे ही पर्याप्त समय दिया जा चुका है और अब हड़ताल सफलता पूर्वक होगी। AUAB ने मैनेजमेंट को दृढ़ता के साथ कहा कि अब हड़ताल वापसी के निर्णय का प्रश्न ही नही है।
bsnleuchq@gmail.com 