Hindi translation of "AUAB protests deviation from the assurance given by the Hon'ble MoS(C) on delinking Pension Revision from Pay Revision."
पे रिवीजन से पेंशन रिवीजन को पृथक करने के माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन से भटकाव (deviation) का AUAB द्वारा विरोध...
03.12.2018 को माननीय संचार राज्य मंत्री और AUAB के बीच हुई मीटिंग में पे रिवीजन से पेंशन रिवीजन को पृथक करने का आश्वासन दिया गया था। किंतु, DoT में बैठे अधिकारी माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उदाहरण के लिए DoT द्वारा डिपार्टमेंट ऑफ पेंशन और पेंशनर्स वेलफेयर को लिखे गए पत्र में माननीय मंत्री महोदय के निर्णय को कमजोर तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उक्त पत्र में DoT द्वारा DoP & PW से पूछा गया है कि क्या पेंशन रिवीजन को पे रिवीजन से पृथक किया जा सकता है। कल एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से हुई मीटिंग में भी DDG(Estt), DoT तर्क दे रहे थे कि पेंशन रिवीजन, पे रिवीजन के बाद ही किया जाएगा। AUAB के प्रतिनिधियों ने इसका तत्काल विरोध करते हुए मांग की थी कि माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन को क्रियान्वित किया जाए। दोनों तर्कों को सुनने के बाद AS(T) ने निर्देशित किया कि इस संबंध में AUAB और DDG(Estt), DoT पुनः चर्चा करें। तदनुसार कल ही AUAB के प्रतिनिधियों और श्री एस के जैन,DDG(Estt), DoT के बीच और चर्चा हुई। AUAB ने दृढ़ता के साथ कहा कि माननीय संचार राज्य मंत्री द्वारा दिए गए निर्णय अनुसार पे रिवीजन से पेंशन रिवीजन को पृथक करने के निर्णय का अनुपालन किया जाए। माननीय मंत्री महोदय के निर्णय को डायल्यूट करने के प्रयासों के तीव्र विरोध को देखते हुए, DDG(Estt) ने आश्वासित किया कि वें इस मुद्दे पर AS(T) से पुनः चर्चा करेंगे।
bsnleuchq@gmail.com 