Hindi translation of "AUAB meeting to be held on 25.01.2019 - appropriate decision will be taken on 3rd Pay Revision issue."
AUAB की मीटिंग 25.01.2019 को होगी- 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर उचित निर्णय लिया जाएगा...
AUAB द्वारा माननीय संचार राज्य मंत्री (IC) श्री मनोज सिन्हा को 3rd पे रिवीजन के निराकरण में हो रहे विलंब पर अपनी अप्रसन्नता प्रकट करते हुए पत्र लिखा जा चुका है। AUAB के प्रतिनिधियों ने 17.01.2019 को श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से मुलाकात कर उन्हें भी मुद्दों का त्वरित निराकरण न होने की स्थिति में AUAB के हड़ताल पर जाने के निर्णय से अवगत करा दिया है। एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने आश्वासित किया है कि इस संबंध में इसी सप्ताह चर्चा की जाएगी। किन्तु, अभी तक DoT से चर्चा हेतु किसी प्रकार का संदेश प्राप्त नही हुआ है। अतः मुद्दों की गंभीरता के मद्दे नज़र, AUAB ने इस मुद्दे पर उचित निर्णय लेने के लिए 25.01.2019 को मीटिंग आहूत की है। तदनुसार, 25.01.2019 को सुबह 11.00 बजे AUAB की मीटिंग होगी।
bsnleuchq@gmail.com 