Hindi translation of "AUAB meeting taking place tomorrow - Keep ready for the struggle."
AUAB की मीटिंग कल होने जा रही है- संघर्ष के लिए तैयार रहें ...
कल एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से हुई AUAB की चर्चा के उपरांत AUAB की CMD BSNL से कल और साथ ही आज भी चर्चाएं हुई। इसी के क्रम में, AUAB के प्रतिनिधि पुनः श्री अंशु प्रकाश, एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से आज दोपहर में मिले। और उनके लिए यह आश्चर्यजनक था, जब एडिशनल सेक्रेटरी, टेलीकॉम ने AUAB के प्रतिनिधियों को यह बताया कि 5% फिटमेंट देना भी बहुत कठिन होगा। AUAB ने कल 5% फिटमेंट का प्रस्ताव स्वीकार नही किया था। इस पृष्ठभूमि में, कल 11.30 am पर AUAB की मीटिंग होगी। मीटिंग में चार्टर ऑफ डिमांड्स पर यथोचित निर्णय लिया जाएगा। सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज से अनुरोध है कि वें संघर्ष के लिए तैयार रहें।
bsnleuchq@gmail.com 