17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB meeting reviewed the preparation for March to Sanchar Bhawan on 05.04.2019."

AUAB की मीटिंग ने 05.04.2019 को आयोजित मार्च टू संचार भवन की तैयारी की समीक्षा की...
आज दिनांक 25.03.2019 को NFTE BSNL के कार्यालय में AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, BSNL OA, BSNL MS, AIGETOA और BSNL ATM के प्रतिनिधि शामिल हुए। मीटिंग की अध्यक्षता कॉम चंदेश्वर सिंह,चेयरमैन, AUAB और GS, NFTE BSNL की। मीटिंग में 05.04.2019 को आयोजित किए जाने वाले आगामी मार्च टू संचार भवन कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। सभी यूनियन्स व एसोसिएशन्स ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सदस्यों की संभावित संख्या से अवगत कराया। मीटिंग में एक पोस्टर बनाने का भी निर्णय लिया गया, जिसे सभी सर्कल्स को प्रसारित करने हेतु प्रेषित किया जाएगा। मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि AUAB के लीडर्स  सभी राजनीतिक दलों से संपर्क कर उनसे उस दिन उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करने का अनुरोध करेंगे। यह भी तय किया गया कि AUAB के सभी महासचिव/ AUAB के प्रतिनिधि  मैनेजमेंट द्वारा FR 17A के तहत की गई दमनात्मक कार्यवाही के विरोध में  27.03.2019 को CMD BSNL से मिलेंगे।