23 - Jan - 2023

Hindi translation of "AUAB leaders, Kurnool BA, submit memorandum to the Hon’ble Minister of State for Communications."

कुरनूल बिज़नेस एरिया के एयुएबी नेताओं ने माननीय संचार राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा हैं।

माननीय संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने कल दिनांक 22.01.2023 को कुरनूल का दौरा किया।  इस अवसर का उपयोग करते हुए एयुएबी के नेताओं ने श्री देवुसिंह चौहान से मुलाकात की और कर्मचारियों और कंपनी के महत्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।  उन्होंने वेतन संशोधन के गैर-निपटान और बीएसएनएल द्वारा 4G सेवा शुरू करने में अत्यधिक देरी पर भी कर्मचारियों की गहरी निराशा व्यक्त की। BSNLEU का सीएचक्यू साथी एन. रामराजू, जिला सचिव, BSNLEU और एयुएबी के अन्य नेताओं ने माननीय संचार राज्य मंत्री से मुलाकात की और उन्हें ज्वलंत मुद्दों से अवगत कराया।