Hindi translation of "AUAB issues notice for 3 days strike."
AUAB ने 3 दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया...
आज AUAB द्वारा 3 दिवसीय हड़ताल का नोटिस दिया गया। हड़ताल का नोटिस जारी करने का निर्णय आज AUAB की मीटिंग में लिया गया। मीटिंग में गहन चिंता के साथ यह महसूस किया गया कि AUAB द्वारा मुद्दों के निराकरण हेतु किए गए प्रयासों, विशेष रूप से 3rd पे रिवीजन के मुद्दे पर, कोई खास प्रगति नही हुई है। साथ ही, आज सम्पन्न AUAB की मीटिंग में बीएसएनएल के रिवाइवल से जुड़े कुछ और मुद्दे शामिल करने का निर्णय भी लिया गया। सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें AUAB के अन्य घटकों के सहयोग से प्रभावी रूप से हड़ताल करें। हमारे पास उपलब्ध समय बेहद कम है, अतः सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज हड़ताल आयोजित करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करें।
bsnleuchq@gmail.com 