17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB holds review meeting - Decides to go ahead with the strike."

 

AUAB  ने समीक्षा मीटिंग की- हड़ताल पर जाने के निर्णय पर अडिग...
आज AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। BSNLEU, NFTE , SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, BSNL MS, ATM, TEPU and BSNL OA के महासचिव व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। मीटिंग में पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के 40 जवानों को श्रद्धान्जलि अर्पित की गई। विभिन्न सर्कल्स में हड़ताल की सफलता हेतु की गई तैयारियों    की समीक्षा की गई। AUAB ने अभी तक DoT द्वारा AUAB से किसी भी प्रकार की चर्चा हेतु पहल नही किए जाने पर चिंता व्यक्त की।  विस्तृत समीक्षा पश्चात मीटिंग ने सर्वानुमति से हड़ताल पर जाने का निर्णय यथावत रखा। मीटिंग में AUAB के सभी घटकों की सर्किल व डिस्ट्रिक्ट यूनियन से हड़ताल की सफलता के लिए अंतिम समय तक तैयारी करने हेतु आव्हान किया गया। मीटिंग में 18.02.2019 को सुबह 10.00 बजे कार्यालयों के बाहर शोकसभा आयोजित कर पुलवामा में आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों को श्रद्धान्जलि अर्पित करने हेतु कर्मचारियों से आव्हान करने का भी निर्णय लिया गया।