17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB gives call to hold joint General Body meetings to explain the settlement reached between the Hon'ble Minister of State for Communications (IC) and the AUAB."

AUAB का आव्हान- माननीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और AUAB के बीच हुए AUAB के सेटलमेंट पर प्रकाश डालने के लिए संयुक्त साधारण सभा आयोजित करें...

आज दिनांक 11.12.2018 को NFTE के कार्यालय में AUAB की मीटिंग हुई। कॉम चंदेश्वर सिंह, चेयरमैन, AUAB ने अध्यक्षता की। कॉम पी.अभिमन्यु, कन्वेनर ने सभी का स्वागत किया और मीटिंग का एजेंडा प्रस्तुत किया। मीटिंग में माननीय संचार राज्य मंत्री के साथ हुए सेटलमेंट का त्वरित क्रियान्वयन कैसे हो इस मुद्दे पर चर्चा हुई। मीटिंग में सर्किल और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर AUAB को संयुक्त साधारण सभा आयोजित कर 03.12.2018 को माननीय संचार राज्य मंत्री के साथ हुए सेटलमेंट  बाबद विस्तार से कर्मचारियों को बताने हेतु निर्देशित करने का निर्णय भी लिया गया। AUAB ने यह भी निर्णय लिया कि ये संयुक्त साधारण सभा 26 से 29 दिसंबर 2018 की अवधि में पूर्ण हों। BSNLEU CHQ का सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से अनुरोध है कि वें AUAB द्वारा लिए गए निर्णयों के संज्ञान लें व संयुक्त साधारण सभा सफलता पूर्वक आयोजित करने हेतु पहल करें।