17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB gives call for hunger strike on 18.10.2019 - make the programme a resounding success.."

AUAB ने 18.10.2019 को भूख हड़ताल का आव्हान किया- कार्यक्रम जबरदस्त रूप से सफल करें...
आज AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। कॉम चंदेश्वर सिंह, चेयरमैन, ने अध्यक्षता की। कॉम पी अभिमन्यु, संयोजक ने सभी का स्वागत किया और एजेंडा प्रस्तुत किया। मीटिंग में सितंबर माह के वेतन का भुगतान न किए जाने पर अत्यंत गंभीरता के साथ रोष प्रकट किया गया। कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स का विगत 8 माह से वेजेस का भुगतान न होना, विद्युत बिल्स  का भुगतान नही होना, अखबारों में BSNL के बंद होने की भ्रामक मीडिया रिपोर्ट्स का प्रकाशन आदि मुद्दों की गंभीरता के साथ समीक्षा की गई। गहन चिंतन पश्चात निर्णय लिया गया कि  18-10-2019 को जनरल सेक्रेटरीज, सर्किल सेक्रेटरीज व डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज द्वारा क्रमशः कॉर्पोरेट ऑफिस, सर्किल ऑफिस व जिला स्तर पर भूख हड़ताल की जाएगी। साथ ही, इसी दिन सभी जगह भोजन अवकाश के दौरान सभी एग्जीक्यूटिव्ज व नॉन एग्जीक्यूटिव्ज को शामिल करते हुए प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि जो यूनियन्स व एसोसिएशन्स आज की मीटिंग में उपस्थित नही हो पाए हैं, उनसे भी त्वरित संपर्क किया जाएगा और उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया जाएगा। AUAB की 21-10-2019 को पुनः मीटिंग होगी जिसमें आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। मांगें निम्नानुसार है। 

 
मांग (Demands)

* सितंबर माह के वेतन का तुरंत भुगतान। प्रत्येक माह वेतन का समय पर भुगतान।
* कॉन्ट्रैक्ट/कैज्युअल वर्कर्स के वेजेस का भुगतान, इलेक्ट्रिसिटी बिल्स और किराए का भुगतान।
* BSNL को 4G स्पेक्ट्रम का आवंटन, वित्तीय सहायता/सॉफ्ट लोन और BSNL द्वारा प्रस्तुत लैंड मोनेटायजेशन प्रस्ताव का अनुमोदन कर BSNL का रिवाइवल।
* तृतीय पे रिवीजन, पेंशन रिवीजन व 30% सुपर एन्युएशन लाभ का निराकरण।
* GPF, बैंक लोन की किश्तें, सोसाइटी की किश्तें, LIC प्रीमियम आदि का त्वरित प्रेषण।