Hindi translation of "AUAB decides to powerfully organise the hunger strike on 24.02.2020, at the Corporate Office, Circle and SSA headquarters".
AUAB का 24-02-2020 को कॉर्पोरेट ऑफिस, सर्किल और एसएसए मुख्यालय पर प्रभावी तरीके से भूख हड़ताल आयोजित करने का निर्णय....
AUAB की आज मीटिंग सम्पन्न हुई। मीटिंग में कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की मांग करते हुए और साथ ही BSNL के रिवाइवल के संबंध में पूर्व में AUAB द्वारा दिए जा चुके आंदोलन के नोटिस पर हुई प्रगति के संबंध में चर्चा की गई। मीटिंग में यह महसूस किया गया कि प्रबंधन कर्मचारियों की बेहद न्यूनतम मांगों का निराकरण करने के लिए भी तैयार नही है, जैसे कि वेतन का भुगतान और साथ ही कर्मचारियों के वेतन से काटे जा चुके GPF, बैंक लोन की EMI, सोसाइटी ड्यूज, LIC प्रीमियम, यूनियन एसोसिएशन के सब्सक्रिप्शन आदि की राशि का संबंधित संस्थाओं को प्रेषण। इसके अलावा मीटिंग में यह भी अफसोस के साथ नोट किया गया कि BSNL प्रबंधन द्वारा VRS के तहत 80,000 कर्मचारियों की छंटनी के अलावा यूनियन कैबिनेट द्वारा 23.10.2019 को अनुमोदित BSNL के रिवाइवल प्लान , जिसमें 4G सेवाओं की शुरुआत भी शामिल है, हेतु कोई भी कदम नही उठाया गया है।
अतः, विस्तृत चर्चा पश्चात एकमत से यह निर्णय लिया गया कि 24.02.2020 को प्रभावी तरीके से भूख हड़ताल आयोजित की जाए।
bsnleuchq@gmail.com 