Hindi translation of "AUAB decides to organise agitational programmes for the settlement of 3rd Wage Revision / 3rd Pay Revision."
एयूएबी ने तीसरे वेतन संशोधन के निपटारे के लिए आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया।
एयूएबी ने दिनांक 27.04.2022 को नई दिल्ली में एक बैठक आयोजित की। इसके बाद दिनांक 04.05.2022 और दिनांक 11.05.2022 को दो और ऑनलाइन बैठकें हुईं। इन सभी बैठकों में नॉन एक्ज़िक्यूटिव्स और के एक्ज़िक्यूटिव्स के लिए तीसरे वेतन संशोधन का निपटारा न किए जाने पर पूरी गंभीरता के साथ चर्चा की गई। अंतमें एयूएबी ने सर्वसम्मति से तीसरे वेतन संशोधन के निपटारे के लिए आंदोलनकारी कार्यक्रमों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। एयूएबी ने प्रदर्शनों के आयोजन, ट्विटर अभियान, सांसदों और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपने और संचार भवन तक एक विशाल मार्च आयोजित करने का आह्वान करने का फैसला किया है। इन कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सभी सर्किल और जिला यूनियनों से अनुरोध किया जाता है कि वे वेतन संशोधन मुद्दे के निपटारे के लिए एयूएबी की कॉल के सफल कार्यान्वयन के लिए गंभीर तैयारी करें।
bsnleuchq@gmail.com 