17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB decides to observe Black Day on 01.10.2020."

AUAB द्वारा 01.10.2020 को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय.
BSNL के 4G टेंडर को निरस्त (कैंसिल) करना, कंपनी के रिवाइवल के लिए के एक बड़ा आघात है। अब यह पूर्ण रूप से स्पष्ट हो चुका है कि एक षड्यंत्र के तहत ही टेंडर निरस्त किया गया है।  BSNL को 4G से वंचित करने की यह एक सुनियोजित रणनीति है।  2006 से 2012 के बीच भी BSNL को उपकरण प्राप्ति से रोका गया था। वही स्थिति, सरकार द्वारा अब पुनः निर्मित की जा रही है। मैनेजमेंट, कंपनी के 4G कम्पेटिबल BTSs को अपग्रेड कर 4G सेवाएं शुरू करने में बुरी तरह से नाकाम रहा है। साथ ही, मैनेजमेंट सरकार के हाथ का हथियार (tool) बन चुका है, जो BSNL को एयर इंडिया की तरह खत्म करना चाहती है। सरकार चाहती है कि सम्पूर्ण टेलीकॉम सेक्टर पर जिओ काबिज हो जाए। इस प्रकार, BSNL और उसके कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। अतः, AUAB ने निर्णय लिया है कि सरकार के इस योजनाबद्ध खेल (गेम प्लान) का आम जनता के समक्ष भंडाफोड़ किया जाए। इसलिए, AUAB द्वारा  01.10.2020 को काला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। BSNLEU , अपनी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन से अनुरोध करती है कि, AUAB के सभी घटकों से समन्वय कर,  कॉल इम्पलीमेंट करने के लिए तत्काल कार्यवाही करें।