17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB decides to launch agitational programme..."

AUAB का आंदोलन शुरू करने का निर्णय...

AUAB की मीटिंग आज सम्पन्न हुई , जिसकी अध्यक्षता कॉम चंदेश्वर सिंह, चेयरमैन ने की। आज की मीटिंग में AUAB के सभी घटक उपस्थित थे। कॉम पी अभिमन्यु, संयोजक ने सभी का स्वागत किया और विचारणीय एजेंडा पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। मीटिंग में गहन चर्चा पश्चात निम्न मांगों को ले कर आंदोलन कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया।

 

  1. माह दिसंबर, 2019 और जनवरी, 2020 के वेतन का तत्काल भुगतान और साथ ही प्रत्येक माह वेतन का तत्परता से भुगतान
  2. कर्मचारियों के वेतन से काटे जा चुके ड्यूज का त्वरित निपटान (clearance)
  3. BSNL 4G सेवाओं की शीघ्र शुरुआत
  4. BSNL बॉन्ड्स जारी करने हेतु सॉवरिन गारंटी की तत्काल प्रदत्तता
  5. FR 17 (A) के तहत जारी नोटिसेस की तत्काल वापसी
  6. VRS के लागू होने के परिणामस्वरूप कर्मचारियों के मनमाने तरीके से स्थानांतरण न हो

 

आंदोलनकार्यक्रम

 

  1. भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन 11.02.2020 को
  2. सभी स्तर पर भूख हड़ताल  24.02.2020 को