17 - Sep - 2020

Hindi Translation of AUAB decides to go ahead with the agitational programme - organise rallies massively on 14.11.2018.

 AUAB का अपने आंदोलन कार्यक्रम अनुसार आगे बढ़ने का निर्णय- 14.11.2018 को जबरदस्त रूप से रैली आयोजित करें

 

कल सेक्रेटरी, टेलीकॉम से हुई चर्चाओं पश्चात AUAB  अपनी समीक्षा बैठक में इस निर्णय पर पहुंची कि वेज रिवीजन पर अब तक हुई प्रगति संतोष जनक नही है। अतः यह निर्णय लिया गया कि अपने आंदोलन कार्यक्रम के अनुसार 14.11.2018 को कॉर्पोरेट, सर्किल व जिला स्तर पर प्रभावी तरीके से रैलीज आयोजित की जाए। सर्किल एवं जिला यूनियन्स से अनुरोध है कि AUAB के सभी घटकों से समन्वय स्थापित कर रैलीज आयोजित करने के लिए भरसक प्रयास किए जाएं। रैली के दौरान हमारा संदेश आम जनों तक पहुंचाने के लिए उचित संख्या में फ्लेक्स बोर्ड्स व तख्तियां बनाई जाए।