Hindi translation of "AUAB decides to defer tomorrow's hunger strike, after meeting with the CMD BSNL."
CMD BSNL से मीटिंग पश्चात AUAB का कल की भूख हड़ताल स्थगित (defer) करने का निर्णय..
AUAB और CMD BSNL के बीच आज 03:00 pm पर मीटिंग हुई। डायरेक्टर (HR) और डायरेक्टर (CM) भी उपस्थित थे। CMD BSNL ने आश्वासित किया कि वेतन का भुगतान 23.10.2019 तक कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि कि BSNL के रिवाइवल पैकेज पर कैबिनेट द्वारा निर्णय लिए जाने की संभावना है। उन्होंने AUAB से 18.10.2019 को होने वाली भूख हड़ताल स्थगित करने की अपील की। इस मीटिंग के पश्चात AUAB के प्रतिनिधियों ने भूख हड़ताल फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया। स्थिति की समीक्षा करने और आगामी रणनीति तय करने हेतु उचित निर्णय लेने के लिए AUAB की आगामी मीटिंग 30.10.2019 को करने का भी निर्णय लिया गया।
bsnleuchq@gmail.com 