17 - Sep - 2020

Hindi translation of "AUAB calls on to organise lunch hour demonstrations on 04.12.2019 demanding immediate disbursement of October & November,2019, salary."

अक्टूबर और नवंबर 2019 के त्वरित वेतन भुगतान की मांग को ले कर AUAB का  04.12.2019 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान...
AUAB ने अक्टूबर और नवंबर 2019 के त्वरित वेतन भुगतान की मांग को ले कर, सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज से 04.12.2019 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है। इस हेतु AUAB द्वारा सेक्रेटरी,  टेलीकॉम और CMD BSNL को आज आवश्यक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। AUAB ने यह भी मांग की है कि BSNL कर्मियों और डेप्यूटेशन पर कार्यरत ITS ऑफिसर्स को वेतन वितरण में किसी प्रकार का पक्षपात नही होना चाहिए। साथ ही, AUAB ने BSNL मैनेजमेंट और DoT को चेतावनी दी है कि अक्टूबर और नवंबर 2019 के त्वरित वेतन भुगतान न होने की स्थिति में उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।