Hindi translation of "AUAB calls on to organise Lunch Hour Demonstrations and Gate Meetings on 07-08-2019."
AUAB का 07.08.2019 को भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित करने का आव्हान....
नई दिल्ली में दिनांक 01.08.2019 को NFTE के कार्यालय में AUAB की मीटिंग सम्पन्न हुई। मीटिंग की अध्यक्षता कॉम एस सिवकुमार, महासचिव, AIBSNLEA ने की। मीटिंग में BSNLEU, NFTE, SNEA, AIBSNLEA, AIGETOA, BSNL MS, BSNL ATM, TEPU और BSNLOA के महासचिव/ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। मीटिंग में , BSNL के तथाकथित रिवाइवल पैकेज के संबंध में BSNL की यूनियन्स और एसोसिएशन्स को पूर्ण रूप से अंधकार में रखे जाने पर गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। मीटिंग में कार्यशील पूंजी के अभाव में BSNL की सेवाओं में आ रही गिरावट को ले कर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। मीटिंग में, BSNL में न्याय सम्मत ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु BSNL मैनेजमेंट द्वारा दमनात्मक कार्यवाही किए जाने के प्रयासों पर भी गंभीरता पूर्ण ऐतराज दर्ज किया गया। गहन चर्चा उपरांत मीटिंग में निम्न मांगों को ले कर 07.08.2019 को भोजन अवकाश में प्रदर्शन और गेट मीटिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
डिमांड्स:
1. BSNL की वित्तीय जीवंतता की सुनिश्चितता के लिए सन 2000 में यूनियन कैबिनेट द्वारा किए गए वादों का सम्मान करें।
(a) सेवाओं के रखरखाव के लिए BSNL को त्वरित वित्तीय सहयोग प्रदान करें।
(b) कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए BSNL को सॉफ्ट लोन उपलब्ध करवाएं।
2. BSNL द्वारा कैपिटल एक्सपेंडिचर पर लगाया गया प्रतिबंध पूर्ण रूप से हटाया जाए। जहां राजस्व प्राप्ति सुनिश्चित है, फील्ड यूनिट्स को कैपिटल एक्सपेंडिचर की अनुमति दी जाए।
3. छंटनी न की जाए। BSNL के गठन के समय की गई नौकरी की सुरक्षितता (जॉब सिक्योरिटी) की वचनबद्धता का सम्मान करें।
4. न्याय सम्मत ट्रेड यूनियन गतिविधियों पर प्रताड़नात्मक कार्यवाही पर रोक लगावें।
सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट यूनियन्स से अनुरोध है कि, AUAB के सभी घटकों से संपर्क कर, भोजन अवकाश के दौरान प्रदर्शन और गेट मीटिंग प्रभावी रूप से आयोजित करें।
bsnleuchq@gmail.com 