Hindi translation of "AUAB calls on the employees to organise lunch hour protest demonstrations on 25.11.2020, against the IDA freeze."
IDA फ्रीज करने के विरोध में 25.11.2020 को भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने हेतु AUAB का कर्मचारियों से आव्हान..
जैसा कि पूर्व में सूचित किया जा चुका है, सरकार द्वारा पब्लिक सेक्टर कर्मियों को 01.10.2020, 01.01.2021 और 01.04.2021 को देय 3 IDA की किश्तें फ्रीज करने का निर्णय लिया गया है। ये तीनों IDA, 01.07.2021 से ही बहाल किए जाएंगे। किन्तु किसी भी प्रकार का एरियर नही दिया जाएगा।
ऑल यूनियन्स और एसोसिएशन्स ऑफ BSNL (AUAB), IDA फ्रीज किए जाने के निर्णय की कड़ी भर्त्सना करता है। यह और कुछ नही, वरन BSNL सहित सभी पब्लिक सेक्टर कर्मचारियों के साथ सरासर बेईमानी है। अतः, AUAB ने BSNL के सभी एग्जीक्यूटिव्ज और नॉन एग्जीक्यूटिव्ज से भोजन अवकाश में विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का आव्हान किया है।
BSNLEU के सभी सर्किल और डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरीज से CHQ अनुरोध करता है कि वें 25.11.2020 को भोजन अवकाश में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन आयोजित करने हेतु पहल कर AUAB के अन्य घटकों से समन्वय स्थापित करें।
bsnleuchq@gmail.com 